छत्तीसगढ़

सूबेदार-SI भर्ती के लिए 12 जुलाई तय

July 12 fixed for Subedar-SI recruitment.

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई को रायपुर जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में होगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाए। सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन हो।

एंट्री से पहले होगी फ्रिस्किंग और फेस ऑथेंटिकेशन

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग और फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पहुंचें, ताकि जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें।

सुबह 7 बजे बांटी जाएगी गोपनीय परीक्षा सामग्री

परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से सुबह 7 बजे किया जाएगा। इसके लिए परिवहन अधिकारी और उड़नदस्ता अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारी परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले संबंधित केंद्राध्यक्ष को सामग्री सौंपेंगे।

उड़नदस्ता टीम रखेगी नजर

परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की नकल या अनैतिक गतिविधियों को रोकने के लिए उड़नदस्ता दल सभी परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेगा।

कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

22 परीक्षा केंद्रों में पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से कराई जाए।
सभी अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग और फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य रूप से किया जाए।
गोपनीय परीक्षा सामग्री समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button