chhattisgarh big breaking : शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर , त्रिलोक ढिल्लन ,डी पी त्रिपाठी और नितेश पुरोहित की न्यायिक हिरासत एक बार फिर बढ़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। रायपुर की विशेष अदालत ने शनिवार को मामले की सुनवाई की और सभी आरोपियों को 10 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में वापस भेज दिया ,अब 4 जुलाई को कारोबारी अनवर ढेबर , त्रिलोक ढिल्लन ,डी पी त्रिपाठी और नितेश पुरोहित को पेश किया जाएगा।

विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले से जेल में बंद शराब घोटाले के सभी आरोपियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

वहीं 3 दिन पहले आबकारी विभाग के संचालक और पूर्व सचिव आईएएस निरंजन दास की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला आया था। ईडी की स्पेशल कोर्ट के जज अजय सिंह राजपूत की अदालत में निरंजन दास की अग्रिम जमानत याचिका को निरस्त कर दिया गया था। करीब 6 दिनों से ईडी की गिरफ्त से बचने के लिए पूर्व सचिव और आईएएस निरंजन दास ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर विशेष अदालत में जमानत के लिए अपील की थी।

Exit mobile version