छत्तीसगढ़

सफाई अभियान में जुटे जियो कर्मचारी, लोगों से की अपील

Jio employees engage in cleanliness drive, appeal to the public.

रायपुर। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए रिलायंस जियो के कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में विशेष सफाई अभियान चलाया। यह अभियान रिलायंस फाउंडेशन के ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान जियो कर्मचारियों ने कार्यालयों के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख बाजार, उद्यान और अन्य सार्वजनिक जगहों पर सफाई की। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लिया। हाथों में झाड़ू और डस्टबिन लेकर कर्मचारियों ने जगह-जगह से कचरा इकट्ठा किया और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की।

लोगों से कचरा नहीं फैलाने की अपील

इस दौरान लोगों से सार्वजनिक जगहों पर कचरा नहीं फेंकने और कचरे को सही जगह पर डालने की अपील भी की गई।

अभियान के जरिए यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता सिर्फ सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। अगर लोग मिलकर सार्वजनिक जगहों को साफ रखने में सहयोग करें, तो शहरों को स्वच्छ और बेहतर बनाया जा सकता है।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और इसे रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button