राजनीति

Raipur : जननायक बृजमोहन का आज 1 मई को जन्मदिन

0 स्वयं को कहते हैं जनसेवक, जनता कहती हैं जननायक, कार्यकर्ताओं की फ़ौज कहती है हदय सम्राट, उनको जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता कल देर रात से ही शुरू, आम जनता हो या पार्टी का छोटा-बडा कार्यकर्ता हर किसी के सुख-दुख के साथी है बृजमोहन

रायपुर . भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता एवं रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल आज 1 मई को 64 वर्ष के हो गए।कल रात्रि 10 बजे से ही प्रदेशभर के सैकड़ों कार्यकर्ता,समर्थक अपने-अपने केक लेकर उनके शंकर नगर आवास पहुंचे।

रात्रि 12:00 बजे श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेम स्वरूप लाया गया केक काटा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी पहुंचे उन्होंने भी बृजमोहन अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर हज कमेटी छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष डॉ सलीम राज, गरियाबंद पालिका अध्यक्ष गप्पू मेमन,ललित जयसिंघ, भाजयुमो नेता संजू नारायण सिंह, आकाश विग,तरल सोलंकी,कमलेश शर्मा,सचिन मेघानी,राहुल राव,अजय सोनी,विजय व्यास,राज गायकवाड, सोनू राजपूत,अमितेश नामदेव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button