रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबन्द। पीएम जनमन योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत आज गरियाबंद के पोंड गांव में देश के प्रधानमंत्री ने आदिवासी समाज के लोगों को वर्चुअली संबोधित किया साथ ही, विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के लिए केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।
इस मौके पर मौजूद हितग्राहियों को पीएम आवास योजना का प्रमाण पत्र, पीएम सम्मान निधि का प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, प्रमाण पत्र पाकर हितग्राहियों के चेहरे खिले नजर आए, साथ ही हितग्राही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, पीएम जनमन कार्यक्रम में राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे, उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि केंद्र में नौ मंत्रालय द्वारा जनजाति विकास के कार्य किए जा रहे है, विशेष पिछड़ी जनजाति के विकास लिए आने वाले समय में और भी बेहतर कार्य देखने मिलेगा।
