रीवा @ सुभाष मिश्र। रीवा जिले के अतरैला थाना अंतर्गत जहदर गांव अंतर्गत आने वाले जमादार प्रसाद श्रीवास्तव पिता रामसहाय श्रीवास्तव के जहदर गांव में दबंगों द्वारा पट्टे की जमीन पर जबरन कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है।
आप को बता दें कि जहदर गांव के निवासी जमादार श्रीवास्तव पिता रामसहाय श्रीवास्तव (75 वर्ष) ने बताया कि मेरी भूमि आराजी 23/1 में रामदेव पिता मुकुटधारी साकेत, रामभजन पिता पति साकेत, राजकुमार पिता रामदेव साकेत, विजय साकेत पिता रामदेव साकेत, शनि साकेत पिता शिवकुमार साकेत ये सभी निवासी जहदर थाना अतरैला इनके द्वारा जबरन मेरी जमीन पर मकान बना रहे हैं जिसका प्रकरण न्यायालय तहसील जवा में चल रहा है।
वर्ष 2021 से न्यायालय के आदेश से उक्त सभी लोग काम करना बंद कर दिये थे, परन्तु आज दिनांक को सभी लोग मकान निर्माण का कार्य शुरू कर दिए हैं। मेरे द्वारा मना करने पर गाली गलौज करने लगे और मारपीट पर आमादा होने लगे। जिसकी रिपोर्ट अतरैला थाना में दर्ज कराई। न्यायालय ने काम को रोकने आदेश दिया है फिर दबंगों द्वारा जमीन पर निर्माण कार्य चला रहा है। वहीं दबंगों ने हमारे भाई के मकान में ताला बंद कर दिया, जब इसकी शिकायत लेकर थाना प्रभारी द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं हुई । उल्टा हमें ही थाना पर बैठकर रखा गया, बार-बार कहते रहे कि हमारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण किया जा रहा है, परन्तु पुलिस की तरफ़ से कोई मदद नहीं मिली। वहीं हमारे भाई की हत्या का आरोपी राजेन्द्र केवट हमें जान से मारने की धमकी देता है। हमारी पट्टे की जमीन पर कब्जा करवाया जा रहा है।
