जैन समाज व बजरंग दल ने किया आतंकवाद का पुतला दहन

कांकेर @ धनंजय चंद। कांकेर शहर नया बस स्टैंड के पास जैन समाज व बजरंगदल ने जैन मुनि की हत्या मामले में आतंकवाद का विरोध प्रदर्शन किया। कर्नाटक में जैनमुनि आचार्य रामकुमार नंदी की कुछ लोगों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी ।

आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है, लेकिन इस मामले से जुड़े अपराधियों को फांसी देने के मांग को लेकर जैन समाज व बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने आतंकवाद का विरोध प्रदर्शन किया

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने कांकेर तहसीलदार को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपे है और जैन मुनि के हत्यारों को फांसी देने और कर्नाटक सरकार के विरोध किये है जिसमें बड़ी संख्या में एकत्रित होकर हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर नारे लगाते और कर्नाटक सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया।

Exit mobile version