मध्यप्रदेश

हिंदू सम्मेलन के तत्वावधान में जागरण बाइक रैली, हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

Jagran Bike Rally organised under the aegis of Hindu Conference, thousands of people gathered.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में चल रहे हिंदू सम्मेलन कार्यक्रमों की श्रृंखला में रीवा जिले के जवा खंड अंतर्गत उपखंड रामबाग के चारों मंडलों में भव्य जागरण बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने भाग लेकर शक्ति प्रदर्शन किया।
मंडल खाझा के रिमारी गांव में धर्मेंद्र सिंह एवं रजनीश त्रिपाठी के नेतृत्व में रिमारी हनुमान मंदिर से रामबाग होते हुए शिवपुर स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर तक विशाल बाइक रैली निकाली गई। वहीं रामबाग मंडल के दिव्यगवा में तरुण कुमार पांडेय (खंड संचालक) के नेतृत्व में महाविद्यालय से रामबाग होते हुए शिवपुर तक रैली पहुंची।
इसी तरह बरेतीकला मंडल में रजनीश कुमार त्रिपाठी व धनेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में तथा चौखंडी मंडल में कमलेश गुप्ता एवं शिवभूषण मिश्रा के नेतृत्व में चौखंडी से शिवपुर हनुमान गढ़ी तक बाइक रैली निकाली गई।
रैली के दौरान डीजे की धुन पर जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शिवपुर हनुमान गढ़ी मंदिर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया तथा मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के जिला युवा कार्य प्रमुख डॉ. अरविंद तिवारी ने कहा कि वर्षों से हिंदू धर्म पर योजनाबद्ध तरीके से आघात किए जा रहे हैं। यदि हिंदू समाज जागरूक नहीं हुआ तो अन्य देशों की तरह भारत भूमि से भी हिंदू समाज के अस्तित्व पर संकट आ सकता है।
वहीं विभाग सेवा सह प्रमुख पीएम साहू ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा, “हिंदू जब एक रहेंगे, तभी सुरक्षित रहेंगे। ऐसे आयोजन आगे भी लगातार होते रहेंगे।”
इस अवसर पर विभाग प्रचारक हरिनारायण दीक्षित, खंड संघ संचालक तरुण पाण्डेय, सह जिला कार्यवाह डॉ. मनीष सिंह, जिला सह कार्यवाह धनेन्द्र सिंह, खंड कार्यवाह विनय सिंह, समाजसेवी राजकुमार द्विवेदी, शालिक राम साहू, मंडल अध्यक्ष अतरैला, जिला पर्यावरण प्रमुख शिवप्रसाद सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रजनीश त्रिपाठी, सरपंच बड़ाछ प्रदीप कुमार सिंह दीपू सहित वीरेन्द्र पाण्डेय, अरुण सिंह, फूलचंद्र पांडेय, विवेक पाठक, डीएम मिश्रा, गिरीश द्विवेदी, अर्पण कोल, दीपू पाठक, उमेश त्रिपाठी, अमित सिंह, संदीप सिंह, शुभम सिंह, समीर सिंह, प्रभात पाण्डेय, सचिन सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button