IPL – क्वालिफायर-1 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस में होगा मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के क्वालिफायर-1 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने सामने होंगी । यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। प्लेऑफ में दोनों टीमें एक-दूसरे का पहली बार सामना करेंगी।

क्वॉलिफायर-1 में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। इस मैच में हारने वाली टीम के पास फाइनल तक पहुंचने के लिए एक और अवसर होगा। उसे एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम के खिलाफ क्वालिफायर-2 में मुकाबला करना होगा ।

Exit mobile version