IPL 2026: शाहरुख खान ने KKR की टीम पर जताई नाराजगी, फोटो हुई वायरल

IPL 2026: Shah Rukh Khan expressed his displeasure with the KKR team, the photo went viral

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स (KKR Vs PBKS) के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मैच कैंसिल करना पड़ा। इसके चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इस नतीजे से पंजाब किंग्स को फायदा हुआ और टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई, जबकि केकेआर एक अंक के साथ 8वें स्थान पर बनी हुई है।
KKR का औसत प्रदर्शन चर्चा में

भले ही केकेआर इस समय गुजरात और चेन्नई से आगे निकल गई है, लेकिन टीम का प्रदर्शन अब तक संतोषजनक नहीं रहा है। बल्लेबाजी और रणनीति को लेकर टीम की आलोचना हो रही है। खासकर कैमरून ग्रीन के उपयोग को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, क्योंकि माना जा रहा है कि टीम उनके टैलेंट का सही इस्तेमाल नहीं कर पा रही है।

शाहरुख-वेंकी बातचीत ने बढ़ाई अटकलें

इस मैच को देखने के लिए टीम के मालिक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी स्टेडियम पहुंचे थे। हालांकि मैच पूरा नहीं हो सका, लेकिन इस दौरान उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। तस्वीर में वह टीम के CEO वेंकी मैसूर के साथ गंभीर बातचीत करते नजर आए।

SRK परिवार संग पहुंचे

शाहरुख खान इस मैच के दौरान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्टेडियम में मौजूद थे। उनके साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आईं। मैच भले ही नहीं हो पाया, लेकिन उनकी मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा।
सौरव गांगुली से की मुलाकात

मैच रद्द होने के बावजूद शाहरुख खान ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से मुलाकात की। ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ के नाम से मशहूर गांगुली से उनकी मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

Exit mobile version