छत्तीसगढ़

पीएम मोदी को बस्तर दशहरा का आमंत्रण

Invitation to PM Modi for Bastar Dussehra

जगदलपुर: बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बुधवार को दिल्ली में संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस अवसर पर महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री मोदी को बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव में शामिल होने आमंत्रित किया। सांसद ने कहा कि बस्तर दशहरा उत्सव में आपका आगमन स्मरणीय होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री को दशहरा उत्सव के आयोजन के कार्यक्रम विवरण की पुस्तिका भी भेंट की। उल्लेखनीय है कि 75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा उत्सव की शुरूआत हो चुकी है। सितंबर के अंतिम सप्ताह से अक्टूबर मास के प्रथम सप्ताह तक उत्सव के प्रमुख पूजा विधान संपन्न होंगे। विदित हो कि सांसद बस्तर दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष भी हैं। प्रधानमंत्री से भेंट के दौरान सांसद के साथ उनकी पत्नी चंपा कश्यप और तीन वर्षीय पुत्री क्षमता कश्यप भी थी।

Related Articles

Back to top button