मां दन्तेश्वरी अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा हेतु द्वितीय बैठक का आमंत्रण
Invitation for the second meeting of Maa Danteshwari Annapurna Mahaprasad Bhandara

दंतेवाड़ा – शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दन्तेश्वरी अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा 365 दिन के सफल संचालन के लिए द्वितीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक भंडारा के सुचारू संचालन की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से होगी।
इस बैठक में जिले के प्रत्येक गांव, शहर, नगर के समाज प्रमुख, संगठन प्रमुख, नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं सभी सनातनी भाइयों से विनम्र निवेदन है कि वे अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस पुण्य कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
विशिष्ट उपस्थिति:
श्री विजेन्द्र जिया जी, पुजारी मां दंतेश्वरी मंदिर, दंतेवाड़ा
स्वामी श्री विशुद्धानंद सरस्वती जी, शिवानंद आश्रम, गुमरगुंडा
बैठक का कार्यक्रम:
📅 दिनांक: 16 सितंबर 2025, मंगलवार
⏰ समय: दोपहर 01 बजे से
📍 स्थान: ज्योति कलश भवन, दंतेवाड़ा
निवेदन:
मां दन्तेश्वरी के इस महाप्रसाद भंडारा आयोजन को सफल बनाने के लिए आपकी उपस्थिति एवं सहयोग अत्यंत आवश्यक है। आइए, हम सब मिलकर इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में सहभागिता निभाएं और सनातन धर्म की सेवा का संकल्प लें।



