भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले में हुई जांच, क्रशर प्लांट किया गया सील

Investigation conducted in Bhilai Khurd accident case, crusher plant sealed

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) जिले के तहसील राजपुर अंतर्गत ग्राम भिलाईखुर्द में 17 मई 2026 को एक क्रशर प्लांट में कार्यरत मजदूर की दुर्घटना में हुई मृत्यु के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए संयुक्त जांच दल गठित कर मौके पर जांच की।

जांच के दौरान खनिज विभाग के अमले एवं नायब तहसीलदार द्वारा संबंधित क्रशर मशीन को अग्रिम कार्रवाई तक सील कर दिया गया।

जिला श्रम अधिकारी एवं सहायक संचालक इंडस्ट्रीज एंड हेल्थ सेफ्टी द्वारा भी विभिन्न प्रावधानों एवं धाराओं के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित क्रशर संचालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version