छत्तीसगढ़

नशे में प्रेमी जोड़े का हाईवोल्टेज ड्रामा, स्टेशन के बाहर मचा हड़कंप

Intoxicated couple's high-voltage drama creates a stir outside the station.

रायगढ़। जिला मुख्यालय स्थित रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार सुबह उस वक्त नजें ठहर गईं और अफरा-तफरी मच गई, जब आरपीएफ (RPF) थाना के ठीक सामने एक प्रेमी जोड़ा कथित तौर पर नशे की हालत में सरेआम अश्लील हरकतें करता नजर आया। इस अजीबोगरीब और आपत्तिजनक घटनाक्रम का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन के व्यस्त इलाके में स्थित आरपीएफ थाने के सामने एक प्रेमी जोड़ा काफी देर तक सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक स्थिति में व्यवहार करता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों अत्यधिक नशे की हालत में थे और उन्हें इस बात की कोई सुध नहीं थी कि वे एक सार्वजनिक और बेहद व्यस्त जगह पर खड़े हैं। दिनदहाड़े और थाने के सामने इस तरह की हरकत को देखकर वहाँ से गुजरने वाले लोग अचंभे में पड़ गए और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल फोन से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया।

खास बात यह है कि यह घटना जिस स्थान पर हुई, वह रेलवे स्टेशन का मुख्य और व्यस्त क्षेत्र है तथा आरपीएफ थाना भी ठीक उसी के सामने स्थित है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की निगरानी पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर पुलिस की नाक के नीचे इस तरह की गतिविधि कैसे होती रही।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि संबंधित जोड़ा रेलवे स्टेशन परिसर में ही रहकर रोजी-मजदूरी का काम करता है। फिलहाल यह वीडियो शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button