7 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ अंतर्राज्यीय महिला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। गांजा के साथ अंतर्राज्यीय महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला आरोपी के कब्जे से 7 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमती लगभग 72,000 रूपये है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत शहीद पार्क के पास एक महिला अपने पास गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रही है। जिस पर थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा पुलिस की टीम ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये की महिला को पकड़ा । पूछताछ में महिला ने अपना नाम मुमताज बेगम निवासी उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर महिला आरोपी मुमताज बेगम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया। जिसकी कीमती लगभग 72,000/- रूपये बताई जा रही है। महिला आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 268/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
