हमर प्रदेश/राजनीति

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन

सुकमा @ बालक राम यादव। राज्य शासन एवं सचिवालय राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार सभी के लिए शिक्षा का केन्द्रित कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानो के अनुसार प्रदेश को शत् प्रतिशत साक्षर करने हेतु उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जन-जन साक्षर की भावना से वर्ष 2022 से 2027 तक के लिए संचालित किया जा रहा है।

कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री हरिस. एस एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष श्री डीएन कश्यप के मार्गदर्शन में 1 से 7 सितम्बर तक साक्षरता सप्ताह एवं 8 सितम्बर 2023 को जिला एवं विकासखंड सुकमा, कोंटा, छिन्दगढ़ स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया एवं राज्य से राज्य स्तरीय वेबीनार का भी आयोजन किया गया। इस वेबीनार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव/सचिव तथा राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं राज्य साक्षरता केन्द्र के पदाधिकारी उपस्थिति में यह आयोजित हुआ।

इसी क्रम में जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं के सहयोग से कार्यक्रम का प्रचार प्रसार के लिए रैली, नारे लेखन ,निबंध, रंगोली, परिचर्चा, संगोष्ठी आदि का भी आयोजन किया गया। इसके लिए जिला-सुकमा के जिला शिक्षा अधिकारी नितिन दंडसेना, जिला परियोजना अधिकारी एस.एस.चौहान, विकासखंड सुकमा, कोंटा, छिन्दगढ़ के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी , खंड स्त्रोत समन्वयक, संकुल समन्वयक, समस्त प्राचार्य एवं समस्त प्रधान अध्यापकों ने कार्यक्रम शामिल हुए।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button