बिहार के अंतरराज्यीय लूट गिरोह का पर्दाफाश

Inter-state robbery gang of Bihar busted

जांजगीर-चांपा। राहौद में दिनदहाड़े 2.5 लाख रुपये की लूट का राजफाश करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 13 फरवरी को ग्राम धरदेई के एक व्यक्ति से बैंक से रकम निकालने के बाद लूट की वारदात हुई थी।

मामले में थाना शिवरीनारायण में अपराध दर्ज कर साइबर टीम ने 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपितों का सुराग बिलासपुर तक पहुंचा।

गिरफ्तार आरोपित दीपक यादव और अविनाश उर्फ सनी कुमार यादव, निवासी कटिहार (बिहार) हैं। पूछताछ में आरोपितों ने रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर और सारंगढ़ सहित सात वारदातों में करीब 9.83 लाख रुपये की लूट स्वीकार की है।

पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन और नकद राशि जब्त की है। मुख्य साजिशकर्ता सहित दो आरोपित फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Exit mobile version