छत्तीसगढ़

16 चोरी कांडों से जुड़े अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

Inter-state gang involved in 16 theft cases busted, 3 accused arrested

कांकेर। जिले की पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए चोरी के 16 मामलों का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों जगदीश बंजारा, परमेश्वर राठौर एवं मंहगू मरकाम को गिरफ्तार करते हुए लाखों का चोरी का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने इस दौरान कांकेर जिले में लगातार सोलर पंप, सोलर प्लेट पैनल, स्टार्टर एवं केबल वायर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगा है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में अपराधिक मामले दर्ज थे, जिसमें थाना नरहरपुर,चौकी दुधावा,चौकी हल्बा,थाना चारामा में 16 मामलों में धारा 303(2) के अंतर्गत मामला सिद्ध होने पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया है।
कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा ने बताया कि पिछले लगभग 6 से 8 माह के दौरान थाना नरहरपुर, चौकी दुधावा, चौकी हल्बा तथा थाना चारामा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसानों एवं सिंचाई कार्यों में उपयोग किए जाने वाले सोलर प्लेट पैनल सिस्टम, सोलर पंप, स्टार्टर एवं केबल वायर की लगातार चोरी की घटनाए सामने आ रही थी। चोरी के मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार जांच किया जा रहा था। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान होने पर जिसमें ग्राम बागडोंगरी निवासी जगदीश बंजारा एवं ग्राम जामगांव निवासी परमेश्वर राठौर से थाना नरहरपुर में पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी मंहगू मरकाम, निवासी कोरडीही, थाना कुंदई, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) के साथ मिलकर कांकेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सोलर प्लेट पैनल सिस्टम, सोलर पंप, स्टार्टर एवं केबल वायर चोरी कर टाटा एस गोल्ड मैजिक वाहन के माध्यम से उड़ीसा ले जाकर बेचने की बात बताई।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर 60 नग सोलर प्लेट पैनल ,7 सेट सोलर फ्रेम, 14 नग सोलर पंप, 14 नग स्टार्टर, बड़ी मात्रा में केबल वायर बरामद किया। पूरे सामान की कुल अनुमानित कीमत 25 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों के पास से टाटा एस गोल्ड मैजिक वाहन,कटर मशीन, टूल किट जिनकी कीमत 7 लाख रुपये को भी जब्त किया गया। पुलिस द्वारा 32 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। पुलिस ने उड़ीसा के 13 स्थानों से चोरी का माल भी बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button