छत्तीसगढ़

कैंसर दवाओं को लेकर 26 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण

Inspection of 26 medical stores regarding cancer drugs

रायपुर। रायपुर के कांपा स्थित मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसररोधी दवाओं के आयात और उनकी कीमतों की जांच की गई। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश और स्वास्थ्य सचिव, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के मार्गदर्शन में अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयातित कैंसररोधी दवाओं से जुड़े मामलों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान संबंधित दवाओं के आयात, खरीद-बिक्री और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। विभाग के अनुसार, प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच में अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और लागू नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

26 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण, एक को नोटिस

अभियान के तहत कुल 26 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। इनमें एक मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिलने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संचालक से स्पष्टीकरण मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दवाओं की गुणवत्ता और कीमतों पर नजर

विभाग ने दवाओं की गुणवत्ता, वैधता और कीमतों से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आगामी दिनों में अन्य संस्थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा। कार्रवाई में औषधि निरीक्षक ईश्वरी नारायण सिंह, नीरज साहू, डॉ. सुरेश कुमार साहू और डॉ. टेकचंद धीरहे शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button