छत्तीसगढ़
नकली दवाओं की रोकथाम हेतु निरीक्षण और सघन अभियान, जांच के दौरान पता चला नकली दवा का रहस्य
Inspection and intensive campaign to prevent counterfeit medicines, the secret of fake medicine was revealed during the investigation.

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबन्द



गरियाबन्द । गरियाबन्द खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा नकली दवाओं की रोकथाम हेतु निरंतर निरीक्षण और सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गरियाबंद जिले में बड़ी कार्रवाई की गई। औषधि निरीक्षक गरियाबंद द्वारा बेस्टो कॉफ ड्राई कॉफ फार्मूला नामक दवा का नमूना लिया गया था, जिसके पैकेट पर बैच नंबर निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि नहीं लिखी थी। नमूना जांच के लिए औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया, जहां इसे अवमानक घोषित किया गया। जांच के दौरान पता चला कि दवा के लेबल पर लिखी निर्माता कंपनी ने इस दवा का निर्माण ही नहीं किया था, यानी यह नकली दवा थी। इस आधार पर औषधि निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने विवेचना कर कुलेश्वर मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स के संचालक सीताराम साहू को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत गिरफ्तार किया।अधिकारि के अनुसार, यह नकली दवाओं के व्यापार के विरुद्ध राज्य में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है ।



