जनजागृति के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की पहल , राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता फिल्म महोत्सव की तैयारी

रायपुर। सड़क सुरक्षा जन जागरूकता के लिये आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में सहभागिता हेतु अनेक फिल्म निर्माताओं/गणमान्य नागरिको के अनुरोध पर, वर्षा ऋतु में फिल्म निर्माण मे होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए, फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़ 2023 में पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 से बढ़ाकर 17 अगस्त 2023 तथा फिल्म प्रविष्टि की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2023 से बढ़ाकर 19 अगस्त 2023 की गई है।

उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में अब तक देश के विभिन्न राज्यों, उत्तर प्रदेश गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट, बिहार, पंजाब, असम, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, झारखण्ड, दिल्ली, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उड़ीसा तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रो के लगभग 300 प्रतिभागियों के पंजीकरण हुए है।
प्रतिभागियों के लिये दिशा-निर्देश

Exit mobile version