छत्तीसगढ़

इंडिगो का नया नियम, यात्रियों की जेब पर असर

IndiGo's new rule: Impact on passengers' pockets.

रायपुर। अब हवाई जहाज में सामान लाना-ले जाना महंगा हो गया है। इंडिगो ने पांच जून से नई दरें लागू कर दी हैं। इसके अनुसार 15 किलो से ज्यादा सामान ले जाने पर ज्यादा शुल्क देना होगा। इंडिगो की तरफ से पैकेज बनाया गया है। इसी के आधार पर ही शुल्क देना होगा।

घरेलू उड़ान में पहले से निर्धारित 15 किलो तक की छूट के बाद पहले तीन किलो के सामान पर 975 रुपये लगते थे। अब यात्रियों को 1,650 रुपये देने पड़ेंगे।

इसी तरह अंतरराष्ट्रीय उड़ान में पहले आठ किलो के 3,600 लगते थे, लेकिन अब पांच हजार देने पड़ेंगे। इंडिगो ने 175 रुपये प्रति किलोग्राम शुल्क बढ़ा दिया है। पहले से लागू नियम यात्रा के दौरान यात्री अपने साथ 15 किलो तक का सामान बिना कोई शुल्क के लेकर जा सकता है। ये अभी भी है। सात किलो तक सामान यात्री साथ में ले जाता है। सात किलो से अधिक होने पर सामान को उसी विमान में लगेज बॉक्स में डाला जाता है।

यात्रा के दौरान आपके पास 15 किलो तक का सामान है तो इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। लेकिन 16 किलो होने पर यात्री को 1,650 रुपये सामान शुल्क देना होगा। वहीं 19 किलो होने पर यात्री को 2,750 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

घरेलू यात्रा के दौरान यात्रियों को 15 किलो से ज्यादा वजन का समान होने पर 1,650 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं 19 किलो ग्राम होने पर यात्री को 2,750 रुपये देना होगा।

इंडिगो की तरफ से सामान का पैकेज तय किया गया है। तीन किलो के लिए 1,650 रुपये, पांच किलो के लिए 2,750 रुपये, 10 किलो के लिए 5,995 रुपये और 40 किलो के लिए 19,200 रुपये लगेंगे, जो पहले 13,00 रुपये लगते थे।

इसी तरह अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान आठ किलो के लिए पांच हजार, 15 किलो के लिए 7,500 और 30 किलो के लिए 15,00 रुपये का शुल्क लगेगा। ये शुल्क प्री-बुकिंग करने में लगेगा। प्री-बुकिंग नहीं करने पर इस शुल्क में प्रति किलो 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button