पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास : सीएम साय

रायपुर। पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी मनु भाकर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर ने महिला वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। निश्चित ही यह समूचे भारतवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

Exit mobile version