भारतीय डाक विभाग का आयोजन, रायपुर में 26 सितम्‍बर को रोजगार मेला

रायपुर एम्‍स के ऑडिटोरियम में सौंपें जाएंगे नियुक्ति-पत्र

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 सितम्‍बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रोजगार मेला-9 में भारत सरकार के विभिन्‍न संस्‍थानों के लिए चयनित नव-नियुक्तों को नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे, साथ ही इस अवसर पर नव-नियुक्तों को संबोधित भी करेंगे ।

छत्‍तीसगढ़ में भी भारतीय डाक विभाग, रायपुर द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स), रायपुर के ऑडिटोरियम में पूर्वाह्न 09.30 बजे से रोजगार मेला-9 का आयोजन किया जा रहा है ।

इस अवसर पर रोजगार मेला-9 में छत्‍तीसगढ़ अवस्थित केन्‍द्रीय सरकार के विभिन्‍न विभागों में चयनित अभ्‍यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे ।

Exit mobile version