देश-विदेश
डलास मोटल में भारतीय-अमेरिकी की बेरहमी से हत्या
Indian-American brutally murdered in Dallas motel

डलास। संयुक्त राज्य अमेरिका के डलास शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कर्नाटक मूल के 50 वर्षीय भारतीय अमेरिकी चंद्रमौली नागमल्लैया की हत्या एक मामूली विवाद के बाद कर दी गई। यह वारदात 10 सितंबर को सैमुएल बुलेवार्ड स्थित डाउनटाउन सुइट्स मोटल में हुई, जहां नागमल्लैया अपने परिवार के साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी योरडानिस कोबोस-मार्टिनेज (37) उसी मोटल में काम करता था। उसने चंद्रमौली को क्रूरता से मौत के घाट उतार दिया। नागमल्लैया ने आरोपी और उसकी महिला सहयोगी से खराब वॉशिंग मशीन का उपयोग न करने के लिए कहा था। इसी बात से नाराज होकर मार्टिनेज ने हमला कर दिया।



