छत्तीसगढ़

एशियन गेम्स 2026 में भारत को रजत पदक

India to win silver medal in Asian Games 2026

रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय निशानेबाजों की यह शानदार उपलब्धि देश के लिए गर्व का विषय है। तीनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। वित्त मंत्री ने रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button