खेल/मनोरंजन

भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों हराया

India beat South Africa by 101 runs

नई दिल्ली : कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने हार्दिक पांड्या (59*) की दमदार पारी के दम पर मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने शानदार लय दिखाते हुए पूरी अफ्रीकी टीम को ढेर कर दिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह एक बार फिर भारत के सबसे बड़े हथियार साबित हुए। उन्होंने सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके। खास बात यह रही कि इस मैच ने बुमराह को एक ऐतिहासिक उपलब्धि के शिखर पर पहुंचा दिया।

Related Articles

Back to top button