हमर प्रदेश/राजनीति

पंचायत कैफे छुरिया की बढ़ी लोकप्रियता

समूह की महिलाओं को मिला स्थायी रोजगार, किफायती दरों पर स्वादिष्ट व्यंजनों की श्रृंखला उपलब्ध

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के छुरिया स्थित पंचायत कैफे की लोकप्रियता बढ़ी है। यह जगह अब शहरवासियों के साथ ही ग्रामीणजनों की पसंदीदा जगह बन गई है। जिला प्रशासन की पहल पर संचालित पंचायत कैफे में बिहान की स्वसहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इसका शुभारंभ किया था और अब यह सफलतापूर्वक संचालित लिया जा रहा है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के निर्देशन में पंचायत कैफे की परिकल्पना साकार हुई है। कलेक्टर ने पंचायत कैफे के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। ताकि यहां पर और भी बेहतर सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध हो सके। पंचायत कैफे में परंपरागत व्यंजन चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी, अनरसा, मिलेट व्यंजन इडली, दोसा एवं अन्य फास्टफूड व्यंजन उपलब्ध हैं। वहीं मिलेट से बने जायकेदार पकौड़े, हलवा एवं अन्य व्यंजन नागरिकों के लिए उपलब्ध है। गर्मी में लस्सी की खूब डिमांड रही। अब तक समूह की महिलाओं को पंचायत कैफे से 2 लाख 62 हजार रूपए की आमदनी हुई है। यहां साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आगे चलकर यहां वाजिब कीमतों पर 30 रूपए में चावल, दाल एवं सब्जी नागरिकों को उपलब्ध कराने की योजना है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क एवं गौठान की सामग्री यहां डिस्प्ले की जाएगी।
शहर के नागरिकों के अलावा दूररराज से ग्रामीण यहां आ रहे हैं। यहां 5 परिवारों को रोजगार मिला है। यहां कार्यरत श्रीमती मीना बाई ने बताया कि पहले कार्य की खोज में आंध्रप्रदेश जाते थे, लेकिन अब यहीं स्थायी रोजगार मिल गया है। श्री रामदुलार यादव ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण में कार्य छूट गया था, लेकिन अब यहां रोजगार मिलने से वे खुश हैं। श्री देवार यादव ने बताया कि यहां किफायती दर पर स्वादिष्ट चाय, नाश्ता उपलब्ध है। यहां कार्य करने वाली श्रीमती संध्या शिन्दे ने बताया कि दोसा, इडली, बड़ा, समोसा, फास्ट फूड, ठेठरी, खुरमी छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी है। वाजिब रेट होने के कारण लोगों को पंसद आ रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि समूह की महिलाओं को आगे लाकर उन्होंने कार्य किया है, ताकि हम आगे बढ़ें। ग्राम जोराटोला के श्री देवाराम ने बताया कि किसी भी कार्य से छुरिया आते हैं तो यहां नाश्ता करने जरूर आते हैं। उन्होंने बताया कि यहां का नाश्ता सही कीमतों में बहुत स्वादिष्ट है और यहां बैठने के लिए अनुकूल माहौल है।
स्वसहायता समूह को सीएलएफ से 4 लाख 95 हजार रूपए की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। इसी तरह राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई एवं टेड़ेसरा तथा छुरिया विकासखंड के ग्राम गैंदाटोला में पंचायत कैफे निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। ग्राम जोरातराई में 6 स्वसहायता समूह को रोजगार मिलेगा। स्वसहायता समूह को ग्राम संगठन से 4 लाख रूपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। ग्राम टेड़ेसरा में 6 स्वसहायता समूह को रोजगार मिलेगा। स्वसहायता समूह को ग्राम संगठन से 3 लाख 50 हजार रूपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। ग्राम गैंदाटोला में 5 स्वसहायता समूह को रोजगार मिलेगा। स्वसहायता समूह को बैंक लिंकेज से 2 लाख 50 हजार रूपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button