अधूरा नाली बना परेशानी का सबब, जिसने नाली निर्माण का जिम्मा उठाया उसी ने ही खड़ी कर डाली परेशानी

कांकेर @ धनंजय चंद। शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बांदे के समीप नाली निर्माण का कार्य पिछले दो वर्षों अधुरा पड़ा हुआ है। 400 मीटर नाली निर्माण कार्य हेतु 8.80 लाख की लागत से वर्ष 2021 – 22 से जिला पंचायत कांकेर के द्वारा ही कराया जा रहा है। नाली निर्माण का काम कि स्वीकृति जिला पंचायत सदस्य बांदे को मिला है।

26 जून से स्कूल खुलने के बाद से अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है, और आज वर्तमान में स्कूल परिसर के अन्दर पानी भरा हुआ है | जिसके कारण विद्यार्थीयों को काफी परेशानी हो रही है। एक तरफ जिला पंचायत सदस्य द्वारा नाली निर्माण कार्य को अधुरा छोड़ दिया गया और दूसरी ओर अपनी निजी मत्स्य पालन करने वाले डबरी से पंप लगाकर पानी बहा दिया गया |

समस्या तब गंभीर मोड़ ले ली जब डबरी का पानी कच्ची नाली से होते हुए स्कूल परिसर के अंदर घुस गया | शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामने समस्या उठ खड़ी हुई कि बारिश के मौसम में पानी जमने से डेंगू व मलेरिया बीमारी संक्रमण फ़ैलाने वाले मच्छरों का जन्म न हो जाये | अगर जल्द नाली का निर्माण नही होता है तो छात्र-छत्राओ के साथ आम जन को बड़ी समस्या उठानी पड़ सकती है। आख़िरकार एक जिम्मेदार जन-प्रतिनिधि इतनी बड़ी लापरवाही का काम कैसे कर सकते है |

अब देखने वाली बात यह होगी कि शासन-प्रशासन कब तक इस समस्या को संज्ञान में लेते है और समस्या से शिक्षकों और विद्यार्थियों को कब तक निजात दिलाया जाता है !

Exit mobile version