फ्लाईओवर का अधूरा निर्माण जर्जर सड़क दे रहा हादसा को न्योता

एनएमडीसी सी एम डी अमिताभ मुखर्जी ने किया था भूमि पूजन
रिपोर्टर : किशोर कुमार रामटेके
किरंदुल। किरंदुल एनएमडीसी परियोजना के द्वारा फ्लाईओवर निर्माण एवं रेट 13 सड़क का भूमि पूजन एनएमडीसी सी एम डी अमिताभ मुखर्जी के द्वारा भूमि पूजन कराया गया था, जिसका कार्य एनएमडीसी सिविल विभाग के द्वारा कराया जा रहा था, जो आज दिनांक तक भी पूर्ण नहीं हुई है।
इस कच्ची सड़क की हालत इतनी ख़राब है कि इस मार्ग से किरंदुल की आधी आबादी इस मार्ग का उपयोग करती है और किरंदुल के आसपास क्षेत्र के जितने भी ग्रामीण है, इसी मार का उपयोग करते हैं। एनएमडीसी के द्वारा बनाया एशिया का सबसे महंगा अधूरा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है, जो आज 8-10 साल हो गए मगर पूर्ण होने का नाम ही नहीं ले रहा ऐसा लगता है मानो यह फ्लाईओवर भगवान भरोसे है।

इस मार्ग से चार स्कूल के बच्चे एक महाविद्यालय के बच्चे आना-जाना करते हैं, जब इस रेल मार्ग पर रेलगाड़ी खड़ी रहती है तो बच्चों मालगाड़ी के नीचे से आना पड़ता है या फिर एक जर्जर सीडी के ऊपर से आना पड़ता है, जिसमें कभी भी हादसा हो सकता है।
इस पटरी में कई बार हादसे भी हो चुके हैं, जिससे कई ग्रामीण एवं नगर वासियों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी एनएमडीसी और रेलवे प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।



