ट्रांसपोर्ट नगर का लोकार्पण, विकास को मिलेगी रफ्तार

Inauguration of Transport Nagar to accelerate development

रायपुर। रिसाली, भिलाई और भिलाई चरोदा निगम में नई शहर सरकार का गठन करने के लिए चुनाव आचार संहिता लागू होने के पहले 24 नवंबर को सीएम विष्णुदेव साय ने तीनों निगमों में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल घोषणाओं में नहीं, बल्कि धरातल पर विकास कार्यों को उतारने में विश्वास रखती है। ट्रांसपोर्ट नगर, सड़क, शिक्षा, खेल, तालाबों का सौंदर्यीकरण और अधोसंरचना विकास जैसे कार्य इसी संकल्प का प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय के साथ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक विधायक चंद्राकर, रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, महापौर नीरज पाल, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, राकेश पाण्डे, भोजराम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण व नागरिकगण उपस्थित थे।

सीएम साय ने रिसाली निगम में वाटर फिल्टर प्लांट और ओवर हेड टैंक के लिए 134 करोड़ रुपए, निगम के वार्ड एक से वार्ड 40 तक नाली सुदृढ़ीकरण के लिए दो करोड़ रुपए और नेवई व जोरातराई में मुक्तिधाम उन्नयन के लिए 50-50 लाख रुपए की घोषणा की।

भिलाई निगम क्षेत्र में सीएम साय ने कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपए तथा जुनवानी-कोहका-कुरुद मार्ग में कोसानाला से कुटेला मार्ग एवं कुटेलाभाठा सड़क निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपए की घोषणा की। इसके अलावा भिलाई नगर में ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा की गई।

Exit mobile version