छत्तीसगढ़
संयंत्र के एसपी–3 के मशीन-2 के लिए 600 मि.मी. व्यास की वैकल्पिक सीओ गैस लाइन का उद्घाटन
Inauguration of 600 mm diameter alternate CO gas line for Machine-2 of SP-3 of the plant

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटरिंग प्लांट-3 क्षेत्र में मशीन-2 हेतु 600 मिमी व्यास की नई वैकल्पिक सीओ गैस लाइन का उद्घाटन शनिवार 15 नवम्बर, 2025 को कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) श्री तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (एम एंड यू) श्री बी. के. बेहेरा, मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) श्री पी. के. सिंह, तथा मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी एवं एसपी-3) श्री सजीव वर्गीज़ उपस्थित रहे।
मशीन-2 में लंबे समय से गैस सप्लाई के दौरान फ्रीक्वेंट चोकिंग, अनियमित गैस फ्लो, तथा लो प्रेशर जैसी समस्याएँ देखी जा रही थीं। इन समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु 600 मिमी व्यास की यह नई सीओ गैस लाइन को बनाया गया। नई लाइन लगभग 250 मीटर लंबी है और इसने पुरानी 300 मिमी गैस लाइन को प्रतिस्थापित किया है, जिसे भविष्य के लिए स्पेयर सीओ गैस लाइन के रूप में संरक्षित किया गया है।

कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार ने इस उपलब्धि पर सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि नई वैकल्पिक गैस लाइन मशीन-2 की गैस सप्लाई को अधिक स्थिर, विश्वसनीय और सुरक्षित बनाते हुए उत्पादन क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी।
इस महत्वपूर्ण कार्य को ईडीडी, एनर्जी मैनेजमेंट, सीईडी, पीएलइएम, सर्वे, इंस्ट्रूमेंटेशन तथा एसपी-3 विभागों के सामूहिक प्रयास से सफलतापूर्वक पूरा किया गया। सभी विभागों की समन्वित टीमवर्क ने कार्य को सुरक्षित, समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ निष्पादित किया।

एसपी-3 में इस कार्य को महाप्रबंधक श्री आई. वी. रमना, महाप्रबंधक श्री ए. के. बेडेकर, महाप्रबंधक श्री आर. डी. शर्मा, उप महाप्रबंधक श्री एम. यू. राव, सहायक महाप्रबंधक श्री डी. के. गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक श्री विकास पिपरानी, वरिष्ठ प्रबंधक श्री ओम नमः शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक श्री जितेश शाहनी, वरिष्ठ प्रबंधक श्री अरुणेश शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक श्री विपिन मौर्य, वरिष्ठ प्रबंधक श्री एस. के. पाटिल, उप प्रबंधक श्री वी. के. चौधरी, तथा सहायक प्रबंधक श्री अजीत साहू के नेतृत्व में योजनाबद्ध ढंग से निष्पादित किया गया।
इस कार्य में महाप्रबंधक प्रभारी (ईडीडी) श्री मुजीब हुसैन, महाप्रबंधक श्री मेजी मेजर सिंह, महाप्रबंधक प्रभारी (पर्यावरण प्रबंधन विभाग) सुश्री उमा कटोच, महाप्रबंधक (सीईडी) श्री बी. एन. झा, तथा महाप्रबंधक (ईएमडी) श्री रमणी सुब्रमणियन ने सहयोग प्रदान किया।



