छत्तीसगढ़

आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा घुमका क्षेत्र का निरीक्षण

In view of the upcoming urban body elections, Superintendent of Police Ms. Ankita Sharma inspected the Ghumka area.

राजनांदगांव  रिपोर्टर राधेश्याम शर्मा 

राजनांदगांव । आगामी 01 जून 2026 को नगर पंचायत घुमका में आयोजित होने वाले निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के साथ घुमका क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न मतदान केन्द्रों एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों की भौतिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बिंदुओं, पहुंच मार्गों, संचार व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था संबंधी आवश्यक पहलुओं का अवलोकन किया गया। साथ ही निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित संधारण हेतु बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन अवधि के दौरान सतर्कता, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता, प्रभावी पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय पूर्व से सुनिश्चित किए जाएं तथा आम नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखा जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button