साल की पहली नेशनल लोक अदालत में लंबित व प्रिलिटिगेशन मामले सहित विभिन्न प्रकरणों का किया गया निराकरण

गरियाबंद। गरियाबंद के अपर जिला व सत्र न्यायालय में साल की पहली नेशनल लोक अदालत आयोजित हुई, लोक अदालत के लिए तालुका विधिक सेवा समिति गरियाबंद द्वारा 4 खण्डपीठों का गठन किया गया था, जिसमें लंबित एवं प्रिलिटिगेशन मामले सहित विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया गया।

लोक अदालत के अवसर पर अपर जिला व सत्र न्यायालय गरियाबंद के परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार के विभिन्न प्रकार के व्यंजन, रंगोली का प्रदर्शन किया गया, उद्यानिकी विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार के फलदार व फुलदार पौधों का वितरण किया गया, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोक अदालत में पहुंचे पक्षकारों, अधिवक्ताओं, अधिकारी–कर्मचाारियों एवं जन सामान्य का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, साथ ही हितग्राहियो को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एवं नगर पालिका परिषद गरियाबंद द्वारा हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया तथा मत्स्य विभाग गरियाबंद द्वारा मत्स्य बीज, मत्स्य जाल एवं मछली पालन के अन्य उपकरण हितग्राहियों को प्रदान किए गए।

Exit mobile version