लोकेश्वर सिन्हा,गरियाबंद
गरियाबंद के गोबरा बालक आश्रम में अध्ययनरत 7 वी के छात्र राघव मंडावी के मौत के मामले ने तुल पकड़ लिया है। परिजन ने छात्रावास अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाया था, मामले में जांच कमेटी बनाई गई थी, जिस पर अब लीपापोती का आरोप लगाकर आदिवासी समाज ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एसडीएम के समक्ष सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। दोषी अधीक्षक को बर्खास्त नहीं करने पर 19 फरवरी से चक्क जाम करने की चेतावनी आदिवासी समाज ने दिया है।
दरअसल 29 जनवरी को राघव की मौत धमतरी के अस्पताल में इलाज के दरम्यान हो गई थी। राघव अपने पिता का इकलौता संतान था। जिसकी तबियत 24 जनवरी से बिगड़ गई थी। पर हॉस्टल प्रबंधन ने इसकी सूचना न तो परिजन को दिया न खुद इलाज करवाया। विगत 26 जनवरी को जब पिता फिरतु मंडावी हॉस्टल पहुंचा तो तबियत बिगड़ने का पता चला था।