ठड़गाबहरा में चक्का जाम, बलवा, मुआवजा पैसों की मांग कर ड्राइवरों से मारपीट के आरोपी पकड़ाए

अन्य आरोपी फरार, पुलिस तलाश करने जुटी
जांजगीर चांपा @ मनोज शर्मा। ठड़गाबहरा में चक्काजाम, बलवा, मुआवजा पैसों की मांग कर ड्राइवरों से मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य फरार आरोपी को पकड़ने में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत 12 जुलाई को ठडगाबहरा चौक बलौदा में रोड एक्सीडेंट से परमेश्वर कुर्रे का देहांत हो जाने पर रवि कुर्रे, शिवनाथ भारद्वाज, परदेसी, गोरखनाथ एवं अन्य लोगों के द्वारा मेन रोड में आने जाने वाले को रास्ता रोककर चक्का जाम कर फंसे हुए लोगों को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। परिजनों को मुआवजा, पैसा की मांग कर ड्राइवरों एवं वाहनों को मारपीट जिसे ड्राइवर को चोट आई थी कार एवं गाड़ियों के कांच की शीशा, लाइट को तोड़-फोड़ कर नुकसान किए की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर सूचना पर आरोपियों के निवास स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी (01) रवि कुमार कुर्रे उर्फ अशोक उम्र 25 वर्ष (02) गोरखनाथ कुर्रे उर्फ बैगा उम्र 38 वर्ष (03) परदेसी कुर्रे उम्र 60 वर्ष सभी साकिनान ठड़गाबहरा बलौदा थाना बलौदा (04) धर्मेंद्र कुमार दिवाकर उर्फ भोको उम्र 30 वर्ष साकिन करगिरी धौराभाठा थाना हरदी बाजार जिला कोरबा एवं अन्य लोगों के साथ मिलकर घटना कारीत करना स्वीकार किए जाने से दिनांक 15.07.2023 को आरोपी 01) रवि कुमार कुर्रे उर्फ अशोक उम्र 25 वर्ष (02) गोरखनाथ कुर्रे उर्फ बैगा उम्र 38 वर्ष (03) परदेसी कुर्रे उम्र 60 वर्ष सभी साकिनान ठड़गाबहरा बलौदा थाना बलौदा (04) धर्मेंद्र कुमार दिवाकर उर्फ भोको उम्र 30 वर्ष साकिन करगिरी धौराभाठा थाना हरदी बाजार जिला कोरबा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है।
