रीवा में नाबालिग लड़की कच्चे घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूली, मौत

रीवा @ सुभाष मिश्रा। रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत पटना गांव की एक किशोरी ने सुसाइड कर जान दे दी है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की शनिवार की सुबह अपने कच्चे घर के अंदर खुद को बंद कर ली। इसके बाद फांसी के फंदे पर लटक गई। काफी समय तक जब बच्ची नहीं दिखाई दी तो परिजन गेट खोलकर अंदर प्रवेश किए। वहां देखा कि किशोरी छप्पर की लकड़ी में रस्सी का फंदा बनाकर झूल रही है।परिजनों ने तुरंत डायल 100 और थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची बैकुंठपुर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अस्पताल भेजवाया है। वहां पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर मृतका की लाश परिजनों को सौंप दी गई है। इधर पुलिस ने सुसाइड के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बैकुंठपुर थाना प्रभारी निरीक्षक श्वेता मौर्य ने बताया कि 22 जुलाई की सुबह एक किशोरी के आत्महत्या की सूचना थाने आई थी। मृतिका मनोरमा साकेत पुत्री रामखेलावन साकेत 17 वर्ष पटना गांव की रहने वाली है। उसने अज्ञात कारणों से आत्मघाती कदम उठाया है। थाने में मर्ग कायम कर लिया गया है। अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई विधि अनुसार की जाएगी।



