राजिम कुंभ कल्प में नागा साधुओं ने पेशवाई निकाली, आलौकिक श्रृंगार के साथ अस्त्र शस्त्र का किया प्रदर्शन

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प में आज नागा साधुओं ने पेशवाई निकाली, जहां उनके द्वारा आलौकिक श्रृंगार के साथ अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन किया गया, राजिम कुंभ कल्प मेला में जूना, अग्नि और आह्वान अखाड़ों के नागा संत-सन्यासियों सहित महात्माओं ने भगवान दत्तात्रेय का आह्वान करते हुए पेशवाई निकाली, यह पेशवाई दत्तात्रेय मंदिर से शस्त्र पूजन कर आरंभ किया गया, जो संत समागम स्थित अपने पंडाल में पहुंचे, जहां विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर भगवान दत्तात्रेय को स्थापित किया गया।

आपको बता दें कि पेशवाई यात्रा में विभिन्न अखाड़ों के नागा-साधु, सन्यासियां अपने पारंपरिक आलौकिक श्रृंगार के साथ अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पेशवाई यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Exit mobile version