हमर प्रदेश/राजनीति

प्रदेश कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में विधानसभा स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के आह्वान पर विधानसभा स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय बलरामपुर के न्यू बस स्टैंड परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व गृहमंत्री पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम थे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के अध्यक्षता और विशेष रूप से भाजपा प्रदेश उपाधयक्ष उधेस्वरी पैकरा के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व राज्यस्भा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती चालु हो गई है। कुछ दिन शेष बचे हैं ये कांग्रेस सरकार के विधायक से क्षेत्र के जनता ठगा महसूस कर रहे हैं, गौठनों के नाम पर भ्रष्टाचार, प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार , गरीबों की शोषण किया जा रहा है, विधायक सिर्फ अपना काम कर जनता के हक लुटा जा रहा है भ्रष्टचार इतनी हुई है कि एक क़िताब छाप जायेगी।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति प्रिय प्रदेश था, जो पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के कार्यकाल में विकास के कई बड़े कार्य हुए, 15 साल भाजपा की शासन में जनता खुशहाल थे, और हमारे जिले भोले भाले लोग निवास करते हैं, परन्तु साढ़े चार साल कांग्रेस में ही जनता, किसान, यूवा, महिला, आधिकारी कर्मचारी, सभी विधायक एवं सरकार से परेशान हैं। जनता त्रस्त हो चुके हैं।

सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेसरी पैकरा, रामकिसून सिंह, अंबिकेश केसरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व ज़िला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा, महामंत्री दिन्नानाथ यादव, संजय सिंह अजीत सिंह,कन्ह्यलाल अग्रवाल, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम, शैलेश गुप्ता, अरूण केशरी , धिरज सिंहदेव, शर्मीला गुप्ता, दिलीप सोनी, सुखदेव सिंह, कमलेश मार्को, गौतम सिंह अस्वनी गुप्ता, अजय यादव, अंश सिंह, मंगलम पांडेय, जितेंद्र श्रीवास्तव, सहित अनेक लोग उपथित थे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button