छत्तीसगढ़राजनीतिहमर प्रदेश/राजनीति

इंदौरी व कुंडा में विधायक भावना ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बुधवार को नगर पंचायत इंदौरी एवं ग्राम कुंडा में क्षेत्रवासियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया और भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान भावना बोहरा ने अधोसंरचना मद से वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत 1 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से निकाय क्षेत्र में सी.सी. रोड,आर.सी.सी. रोड, नाली निर्माण,चौक सौन्दर्यीकरण एवं प्रतिमा स्थापना जैसे 8 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत कुंडा में मंडी बोर्ड मद से 63 लाख 28 हजार रुपए की लागत से  सी.सी.रोड निर्माण हेतु 7 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं एवं विधायक निधि से 31 लाख 4 हजार रुपए की लागत से सी.सी.रोड निर्माण हेतु 5 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता के विश्वास से ही आज पंडरिया विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में निरंतर विकास कार्य हो रहें हैं। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण और जनता की मूलभूत सुविधाओं से लेकर गाँव-गाँव तक सड़को का विस्तार एवं पुल-पुलिया का निर्माण हो रहा है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज नगर पंचायत इंदौरी और ग्राम कुंडा में हुए इन सभी विकास कार्यों से जनता में भी एक विश्वास जागा है। डबल इंजन भाजपा सरकार में आज निकाय क्षेत्रों का जिस प्रकार ध्रुव गति से विकास हो रहा है, संसाधनों एवं सुविधाओं का विस्तार हो रहा है उससे स्पष्ट है कि आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार आने के बाद से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर लगातार जोर दिया जा रहा है, आज नगर पंचायत इंदौरी में सी.सी. रोड,आर.सी.सी. रोड, नाली निर्माण,चौक सौन्दर्यीकरण एवं प्रतिमा स्थापना जैसे विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 70 लाख एवं ग्राम पंचायत कुंडा में मंडी बोर्ड व विधायक निधि से  94 लाख 32 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता की आकाँक्षाओं अनुरूप कार्य किये जा रहें हैं,ध्रुव गति से अधोसंरचना विकास के साथ ही मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क,बिजली,पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं पर भी जमीनी स्तर पर कार्य किये जा रहें हैं, जिसका सकारातमक परिणाम दिखाई दे रहा है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button