लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद, गरियाबंद के देवभोग में भाजपा ने पीएम मोदी को कार्यकाल के 12 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रबुद्ध जन सम्मान का आयोजन रखा। यह दूसरा संगठनात्मक आयोजन था जब भाजपा के सांसद, विधायक बड़े भाजपाई के अलावा जिला संगठन एक मंच पर नजर आया। भाजपा ने क्षेत्र को प्रबुद्ध जनों को पीएम मोदी के 12 साल की खुबिया गिनाई। आयोजन की मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने 12 साल तक कार्यकाल संभालने वाले कांग्रेस के पीएम रहे नेहरू के कार्यकाल की तुलनात्मक समीक्षा कर मोदी के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि को गिनाया। आयोजन में आमंत्रित सभी प्रबुद्ध जनों को भाजपा ने साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।वही इस आयोजन को यादगार बनाने क्षेत्र के जिला पंचायत अध्यक्ष ने भाजपा नेता व अतिथियों को देशी खाद्य समाग्री और फल देकर घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देने की अपील किया है।