खाने के विवाद में सिर पर सिलेंडर से वार, युवक की मौके पर ही मौत

In a food dispute, a young man was hit on the head with a cylinder, he died on the spot

लोकेशन दुर्ग
रिपोर्टर जस्सू दुर्ग

दुर्ग शहर में इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई

मुंबई वेज चाइनीज दुकान में हत्या आपसी बहस के बीच हुई मारपीट

आपको बता दे दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी वार्ड में बीती रात लगभग 9:30 बजे एक वेज चाइनीज दुकान में खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक पहुँच गया।
जानकारी के अनुसार, जय हनुमान मुंबई वेज चाइनीज दुकान में भूपेंद्र सागर और शंभू उड़िया के बीच झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी भूपेंद्र ने दुकान में रखे सिलेंडर से शंभू के सिर पर लगातार तीन बार हमला किया। इस वार से शंभू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी भूपेंद्र सागर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी दोनों ही नशे के आदी थे।

Exit mobile version