रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कैबिनेट की आज अहम बैठक होनी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास में ये बैठक की जायेगी। जिसमें विधानसभा मानसून सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी, साथ ही विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले विधेयकों और अनूपूरक बजट को इस बैठक में मंजूरी मिल सकती है. इसके अलावा कर्मचारियों के आंदोलन पर भी चर्चा संभावित है। और इस के साथ ही कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार एवं चर्चा होगी।
भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज : मानसून सत्र , अनूपूरक बजट और कर्मचारियों के आंदोलन पर चर्चा संभावित
