मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर तुरंत मिली मदद

Immediate assistance received following Minister Lakshmi Rajwade's initiative.

भटगांव विधानसभा के ग्राम कल्याणपुर निवासी 60 वर्षीय जगसाय राजवाड़े ने बीरपुर निवास पहुंचकर रखी थी मांग

रायपुर । जरूरतमंदों की सहायता के लिए त्वरित पहल करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा के ग्राम कल्याणपुर निवासी दिव्यांग श्री जगसाय राजवाड़े को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई। श्री जगसाय 5 अक्टूबर को मंत्री श्रीमती राजवाड़े के निज निवास बीरपुर पहुंचे थे और अपनी आवागमन संबंधी कठिनाई बताते हुए ट्राइसाइकिल की मांग रखी थी।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने उनकी आवश्यकता को समझते हुए तत्काल संबंधित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मांग रखे जाने के लगभग एक घंटे के भीतर ही श्री जगसाय को ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी गई। इससे उनके आवागमन को सुविधाजनक बनाने में मदद मिली।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि जनसेवा का उद्देश्य जरूरतमंदों के जीवन को सुगम बनाना है। आमजन की समस्याओं को सुनना, उनकी जरूरतों को समझना और समय पर सहायता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सुविधा और आत्मविश्वास देने के लिए सहायता एवं सहयोग के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Exit mobile version