केशकाल क्षेत्र में थम नहीं रहा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा

रिपोर्टर : रूपेंद्र कोर्राम
केशकाल। एरिगेशन ( सिंचाई विभाग) अनुविभागीय अधिकारी आवास के बगल में 2 नवम्बर 24 को 25 से 30 लोगों के द्वारा सरकारी भूमि को कब्जा कर लिया गया है। इस विषय में चर्चा करने पर विहंगम योग सत्संग संस्था के लिए बताया गया है। चूंकि उक्त भूमि सिंचाई विभाग के होने पर मैंने अनुविभागीय अधिकारी सिंचाई विभाग केशकाल से मोबाइल फोन के द्वारा संपर्क करने पर उन्होंने बताया है कि अतिक्रमण मामले को लेकर उच्च कार्यालय को पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित करना बताया गया है।
अब यह सवाल उठता है कि क्या अनुविभागीय अधिकारी सिंचाई विभाग केशकाल द्वारा भेजे गए पत्र को संज्ञान में लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा सिंचाई विभाग केशकाल के सरकारी भूमि पर किऐ गये अवैध कब्जा को हटाया जाएगा या नहीं।
वन परिक्षेत्र केशकाल के अंतर्गत गोण्डवाना भवन के ठीक पीछे विगत कुछ वर्षों से वन विभाग केशकाल की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कर बस्ती बैठ गई थी। जैसे ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा कि सरकार बनी तो कुछ ही महीने में आधुनिक मशीनों कि मदद से बस्ती के बस्ती को उजाड़ दिया गया। और साथ ही वहां पर बसे लोगों को भी खदेड़ दिया गया।



