सिरमौर नगर परिषद में अवैध वसूली का खेल, वाहन चालकों की जेब पर डाका

Illegal collection game in Sirmaur Municipal Council, drivers' pockets looted

लोकेशन रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा

सिरमौर (रीवा)। नगर परिषद सिरमौर में वाहन प्रवेश कर और स्टैंड वसूली के नाम पर मनमानी चरम पर है। चारपहिया वाहनों से तय शुल्क से ज्यादा राशि वसूली जा रही है। जो पर्ची दी जाती है, वह भी अधूरी और संदिग्ध होती है।
हमारे संवाददाता को मिली पर्ची में साफ दिख रहा है कि नगर परिषद द्वारा दी गई रसीद पर न तो किसी वसूलीकर्ता का नाम है, न हस्ताक्षर। राशि हाथ से लिखी गई है और कहीं-कहीं तो रसीद तक नहीं दी जाती। वाहन चालकों का कहना है कि पैसे न देने पर धमकाया भी जाता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह वसूली संगठित रूप से हो रही है और ऐसा लगता है जैसे नगर परिषद ने अवैध वसूली का ठेका दे दिया हो।
जनता ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए, पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
संलग्न तस्वीर में दी गई पर्ची अवैध वसूली के आरोपों की पुष्टि करती है।
Exit mobile version