सीएम हेल्पलाइन में ग्रेडिंग ए से कम हुई तो रुकेगा वेतन कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

If grading in CM Helpline is less than A then salary will be stopped Rewa Collector Pratibha Pal gave strict instructions to officers

लोकेशन रीवा रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 
सीएम हेल्पलाइन में ग्रेडिंग ए से कम हुई तो रुकेगा वेतन
कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराकर विभागों की ग्रेडिंग में सुधार करें।
उन्होंने चेतावनी दी कि जिन विभागों की सीएम हेल्पलाइन में ग्रेडिंग “ए” से कम पाई जाएगी, उनके प्रभारी अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा।
कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों, विशेषकर 50 दिन से अधिक पुराने मामलों के निराकरण पर जोर दिया। राजस्व, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, श्रम, ग्रामीण विकास और नगरीय निकाय विभागों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उन्होंने बिना सूचना अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात भी कही। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ई-डार पोर्टल पर तत्परता से जानकारी दर्ज कराने और रोड नेटवर्क अपडेट करने के निर्देश दिए।
बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवड़े, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Exit mobile version