आईएएस अंजू चौधरी सामान्य प्रेक्षक नियुक्त

न्यू सर्किट हाऊस गरियाबंद में आम नागरिक व्यक्तिगत तौर से मिलकर निर्वाचन से संबंधित रख सकते हैं अपनी बात

गरियाबंद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 54 राजिम व विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-55 बिन्द्रानवागढ़ के लिए आईएएस 2011 अंजू चौधरी को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। नियुक्त सामान्य प्रेक्षक सुश्री चौधरी से सुबह 10 बजे से 11 बजे तक न्यू सर्किट हाऊस गरियाबंद के कक्ष क्रमांक-1 में आम नागरिक व्यक्तिगत तौर से मिलकर निर्वाचन से संबंधित अपनी बात रख सकते हैं। सामान्य प्रेक्षक आईएएस सूश्री चौधरी का मोबाईल नंबर 7587016548 है।

Exit mobile version