‘आई लव यू बाबा’, सलमान ने जीता दिल

'I love you Baba' – Salman wins hearts.

नई दिल्ली। सलमान खान ने संजय दत्त के साथ एक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने एक इमोशनल नोट भी शेयर किया।

ऑफिशियल शोशल मीडिया हैंडल पर सलमान ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- बाबा, हमेशा के लिए बाबा होता है। संजू बाबा हैं हम सब का बाबा। संजू बाबा अब अपने बच्चों का बाबा, मेरा बड़ा भाई संजय दत्त, अल्लाह, भगवान जीसस सब इस आदमी को खुश रखें, आई लव यू बाबा।

इस तस्वीर को कैप्शन को देख कर सभी संजय और सलमान की दोस्ती की काफी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि दोनों ने अपने ब्रोमांस की मीसाल कायम की है। कभी संजय दत्त सलमान को अपना छोटा भाई बताते हैं, तो कभी दोनों एक दूसरे के साथ हर वक्त ढाल बन कर खड़े रहते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ किस्से, जो दोनों की दोस्ती को और भी गहरा बनाते हैं…
साजन फिल्म का एक मजेदार किस्सा

संजय-सलमान की दोस्ती से जुड़ा ‘साजन’ (1991) फिल्म की शूटिंग का एक बेहद मजेदार और दिलचस्प किस्सा है। यह दिखाता है कि दोनों के बीच कितना प्यार और मस्ती वाला रिश्ता रहा है। यह बात 90 के दशक की है जब दोनों फिल्म ‘साजन’ की शूटिंग कर रहे थे। उस दौर में संजय दत्त अपनी जबरदस्त बॉडी और फिटनेस के लिए जाने जाते थे। जबकि सलमान उसी वक्त बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत ही की थी। उस वक्त खान काफी दुबले-पतले हुआ करते थे। लेकिन, समय के साथ संजय ने देखा कि सलमान भी बॉडी बनाने को लेकर काफी सीरियस हैं। शूटिंग के दौरान संजू बाबा ने सलमान को अपनी जिम डाइट और वर्कआउट फॉलो करने को कहा।

मजेदार बात यह हुई कि संजय दत्त ने सलमान को इतनी शिद्दत से ट्रेनिंग दी कि कुछ ही महीनों में सलमान की बॉडी भी बन गई। इस पर संजू बाबा मजाक में सबको कहते थे- देखो, मेरा छोटा भाई अब मुझसे भी ज्यादा मस्कुलर हो गया है, अब तो मुझे इससे डरने की जरूरत है।

Exit mobile version