छत्तीसगढ़

करंट लगाकर पति की हत्या,पत्नी गिरफ्तार..

Husband killed by electrocution, wife arrested..

रिपोर्टर- शोएब सिद्दिकी
बलरामपुर । कोतवाली बलरामपुर थाना क्षेत्र में घटित हत्या के प्रकरण में पत्नी गिरफ्तार.. पति के द्वारा दूसरी पत्नी रख लेने से पहली पत्नी थी नाराज बिजली करंट लगाकर की थी पति की हत्या बलरामपुर के अधौरा गांव में पति-पत्नी के झगड़े ने खौफनाक मोड़ ले लिया। देर रात हुए विवाद के दौरान पत्नी पार्वती गुप्ता ने गुस्से में आकर पति मनोज गुप्ता को एक्सटेंशन वायर से करंट लगाकर मार डाला। पति ने खुद ही कहा था कि “बांध लो मुझे, अब नहीं जाऊंगा”, और पत्नी ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद करंट देने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बलरामपुर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button